छुट्टी शब्द एक ऐसा शब्द है जिसे सुनकर या पढ़कर व्यक्ति के चेहरे पर ख़ुशी आ जाती है ऐसा ही कुछ है गर्मी की छुट्टियों में | गर्मी की छुट्टियों को लेकर बच्चें व बढ़े – बूढों में काफी उत्साह रहता है | बच्चे इन छुट्टियों का इंतजार मौज – मस्ती करने के लिए व बडे लोग अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए करते है |
गर्मियों में जब सूरज अपनी पूरी ताकत के साथ चमकता है जिस कारण ज्यादा गर्मी होने से वातावरण बहुत गर्म रहता है, तो यही एक बेहतरीन समय होता है जब ठंडे स्थानों पर यात्रा करने का मन करता है |
भारत जैसे विविधताओं से भरपूर देश में, गर्मी के मौसम में सुकून और ठंडक के लिए कई ऐसी जगहें हैं, जो ना केवल दर्शनीय हैं, बल्कि प्राकृतिक सौंदर्य से भी भरपूर हैं।
यदि आप इस गर्मी में कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं, तो भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जो इस गर्मी से राहत देती हैं | आइए जानते हैं भारत की कुछ ऐसी शानदार जगहों के बारे में, जो गर्मी की छुट्टियों में घूमने के लिए एकदम परफेक्ट हैं।
** ऋषिकेश – देहरादून **
ऋषिकेश उत्तराखण्ड के देहरादून ज़िले के पास में बसा एक नगर है। ऋषिकेश नाम भगवान विष्णु के नाम से लिया गया है | यह गंगा नदी के दाहिने किनारे पर स्थित एक तीर्थस्थल है जहाँ प्राचीन समय में संत महात्मा उच्च ज्ञान प्राप्ति के लिए ध्यान करते थे | इसे हिमालय का प्रवेश द्वार व “विश्व की योगनगरी” कहा जाता है |
ऋषिकेश एक ऐसा पवित्र स्थान है जो की चार धाम तीर्थ स्थानों ( बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री ) की यात्रा करने का प्रारंभिक बिंदु है | यहाँ पर स्थित लक्ष्मण झुला गंगा नदी के एक किनारे को दुसरे किनारे से जोड़ता है | गंगा नदी के किनारों पर कई मंदिर व आश्रम बने हुए है |
ऋषिकेश में देखने लायक जगहे –
- लक्ष्मण झूला – 450 फीट लम्बा, प्राचीन समय में इसे पर करने के लिए लक्ष्मण जी ने इस स्थान पर जूट का झूला बनवाया था।
- राम झुला – यह झुला लक्ष्मण झूला के पास स्थित है |
- त्रिवेणी घाट – स्नान करने का यह प्रमुख घाट है जहाँ सुबह के समय श्रद्धालु डुबकी लगाते है |
- स्वर्ग आश्रम – स्वामी विशुदानंद द्वारा स्थापित यह आश्रम ऋषिकेश का सबसे प्राचीन आश्रम है।
- नीलकण्ठ महादेव मन्दिर – भगवान शिव ने इसी स्थान पर समुद्र मन्थन से निकला विष ग्रहण किया गया था।
- भरत मन्दिर – यह ऋषिकेश का सबसे प्राचीन मन्दिर है जिसे 12 शताब्दी में आदि गुरु शंकराचार्य ने बनवाया था।
- कैलाश निकेतन मन्दिर – लक्ष्मण झूले को पार करते ही यह मन्दिर स्थित है।
- वशिष्ठ गुफा – ऋषिकेश से 22 किलोमीटर की दूरी पर 3,000 साल पुरानी वशिष्ठ गुफा बद्रीनाथ-केदारनाथ मार्ग पर स्थित है।
- गीता भवन – राम झूला पार करते ही यह भवन स्थित है जिसे विकतमसंवत 2007 में श्री जयदयाल गोयन्दकाजी के द्वारा बनवाया गया था।
- मोहनचट्टी – ऋषिकेश से नीलकण्ठ मंदिर मार्ग के बीच यह स्थान आता है
** मनाली – हिमाचल प्रदेश **
मनाली जैसी जगह पर लोगों का आना मतलब अपनी जिंदगी के खुबशुरत पलों का आनंद लेना है | यह हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित है और गर्मी के मौसम का आनंददायक यात्रा स्थल है।
मनाली एक खूबसूरत हिल स्टेशन है जो की अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है,
यहाँ पर साहसिक गतिविधियाँ जैसे पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग, राफ्टिंग आदि की जा सकती हैं। मनाली में बर्फ़बारी का लुत्फ़ सर्दियों के मौसम में उठाया जा सकता है गर्मी में आप सुन्दर पहाड़ियों, हरियाली से घिरी चट्टानों और शांत नदियों के दृश्य का आनंद ले सकते हैं।
इसके अलावा, आप रोहतांग पास और सोलंग वैली जैसी जगहों पर भी यात्रा कर सकते हैं, जहां गर्मी में भी ठंडक का एहसास होता है। मनाली का शांत वातावरण और ठंडी हवाएँ गर्मी से राहत देने वाली हैं।

** दार्जिलिंग – पश्चिम बंगाल **
दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र में स्थित है जिसे “पहाड़ों की रानी “ कहा जाता है | यहाँ का मौसम हमेशा ठंडा और आरामदायक रहता है।
यहाँ के खूबसूरत चाय के बागान, सुंदर बाग-बगिचे और हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियाँ पर्यटकों के मन में गद-गद कर देती हैं। दार्जिलिंग में आप टॉय ट्रेन की सवारी कर सकते हैं, जो दार्जिलिंग को सिलिगुड़ी से जोड़ती है।
साथ ही यहाँ के टाइगर हिल से सूर्योदय का खुबसूरत नजारा भी देखा जा सकता है। दार्जिलिंग की हरी-भरी वादियाँ और शांति गर्मी के मौसम में आनंद व अद्भुत अनुभव प्रदान करती हैं।
** नैनीताल – उत्तराखंड **
नैनीताल उत्तराखंड राज्य में स्थित एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। यह सुंदर झील, घने जंगल, और हिमालय की ऊँची चोटियों से घिरा हुआ है। गर्मी के मौसम में नैनीताल एक शानदार गंतव्य स्थान बन जाता है, क्योंकि यहाँ का मौसम शांत और ठंडा रहता है।
नैनी झील में नौका विहार करना, तत्तुबा पर्वत पर चढ़ाई करना और स्नो व्यू प्वाइंट से खूबसूरत दृश्य को देखना यहाँ के प्रमुख आकर्षण हैं। इसके अलावा, नैनीताल के आसपास और भी कई छोटे-छोटे स्थान हैं जैसे नीम करौली बाबा आश्रम, खगेडिया, भीमताल और हल्दवानी, जो पर्यटकों को शांति और सुंदरता का अहसास कराते हैं।
** गुलमर्ग – जम्मू और कश्मीर **
गुलमर्ग, जो की जम्मू और कश्मीर के बारामुला जिले में स्थित है | गर्मियों में एक बेहद खूबसूरत व आनंददायक स्थल है। यह स्थान खासकर उन पर्यटकों के लिए परफेक्ट है जो बर्फीली पहाड़ियों के बीच शांति और ठंडक का अनुभव करना चाहते हैं।
यहाँ के घनी जंगल, बर्फ से ढकी पहाड़ियों की चोटियाँ और प्राचीन झीलें इस स्थान को एक हिल स्टेशन व इसकी खूबसूरती में चार चाँद लगाती हैं। गुलमर्ग में आप स्कीइंग, गोंडोला राइड और ट्रैकिंग जैसी साहसिक गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। गर्मी में यहां का मौसम बहुत ही सुखद व आनंददायी होता है, जो पर्यटकों को एक अद्भुत अनुभव प्रदान करता है।
** ऊटी – तमिलनाडु **
ऊटी को “नीलगिरी की रानी” के नाम से भी जाना जाता है | यह तमिलनाडु राज्य के नीलगिरी पहाड़ियों में स्थित एक प्रमुख हिल स्टेशन है। यहाँ का मौसम गर्मियों में बहुत ही शांत व सुकून देने वाला होता है |
हिल स्टेशन समुंदर की सतह से ऊँचाई पर स्थित है और यहाँ की ठंडी हवा और हरियाली गर्मी से राहत प्रदान करती हैं। ऊटी की झील, चाय बागान, बोटैनिकल गार्डन और डोडाबेट्टा पहाड़ी का आकर्षण इसे एक बेहतरीन पर्यटन स्थल बनाते हैं।
यहाँ पर आप ट्रैकिंग, बोटिंग और नेचर वॉक का आनंद ले सकते हैं। ऊटी में हरियाली से घिरीं जगहें और शांत वातावरण आपको मानसिक शांति प्रदान करता हैं।
** कश्मीर घाटी, जम्मू और कश्मीर **
कश्मीर घाटी को भारत का स्वर्ग कहा जाता है | यह गर्मी के मौसम में सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक है। कश्मीर की खूबसूरत वादियां, झीलें, बर्फ से ढकी पहाड़ियाँ, रंग-बिरंगे बाग-बगिचे और शांति से भरी घाटियाँ यहाँ के प्रमुख आकर्षण हैं।
आप श्रीनगर की डल झील में शिकारों की सवारी कर सकते हैं, गुलमर्ग में स्कीइंग का मजा ले सकते हैं और पहलगाम की शांत वादियों में घूम सकते हैं। कश्मीर की नज़ाकत और प्राकृतिक सुंदरता गर्मियों में आपको एक अद्भुत अनुभव देती है।
यहाँ का मौसम ठंडा और आरामदायक होता है, जो इस जगह को गर्मी की छुट्टियों के लिए एक आदर्श गंतव्य बनाता है।
** कूर्ग, कर्नाटक **
कूर्ग, जिसे “कर्नाटक का स्कॉटलैंड” भी कहा जाता है | यह कर्नाटक के पश्चिमी घाटों में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह स्थान अपनी चाय बागानों, झरनों, और हरियाली से ढकी पहाड़ियों के लिए प्रसिद्ध है।
कूर्ग का मौसम गर्मियों में बहुत ही ठंडा और आरामदायक रहता है, जो यहाँ के आकर्षणों का आनंद लेने के लिए एक आदर्श समय है। आप यहाँ राजा की छत, अब्बी फॉल्स और तात्कलिका मंदिर जैसी जगहों को देख सकते हैं। साथ ही, कूर्ग में रिवर राफ्टिंग और ट्रैकिंग जैसी साहसिक गतिविधियाँ का आनद भी ले सकते हैं।
** लेह-लद्दाख, जम्मू और कश्मीर **
लेह-लद्दाख जम्मू और कश्मीर के उत्तर में स्थित है | यह स्थान गर्मियों में एक अद्वितीय और रोमांचक यात्रा स्थल है। यहाँ की रेगिस्तान जैसी जगह, बर्फ से ढके पहाड़, और शांत वातावरण इसे दुनिया भर से पर्यटकों के लिए एक आकर्षण का केंद्र बनाते हैं।
लद्दाख का परिवेश बहुत ही अलग और अद्भुत है, जहाँ आप बाइक राइडिंग, ट्रैकिंग, और बौद्ध मठों की यात्रा कर सकते हैं। गर्मी के मौसम में यहाँ का मौसम ठंडा रहता है, और यह एक बेहतरीन स्थान है उन लोगों के लिए जो साहसिक और शांति दोनों अनुभवों का आनंद लेना चाहते हैं।
** कैंची धाम नीम करौली – नैनीताल उत्तराखंड **
कैंची धाम तीर्थ स्थल में हनुमान जी, राम – सीता और माता दुर्गा का मंदिर है | यह धाम बाबा नीम करौली और हनुमान जी की अपार महिमा के लिए प्रसिद्ध है जो की नैनीताल – अल्मोड़ा मार्ग पर नैनीताल से लगभग 17 किलोमीटर दूर है |
यहाँ पर हर वर्ष 15 जून को बहुत बड़े मेले का आयोजन होता है जिसमे देश – विदेश से लोग शामिल होते है | ऐसा माना जाता है की यहाँ पर अर्जी लगाने वाले किसी भी भक्त की अर्जी खाली नही जाती है भक्तो की सभी समस्याओं का समाधान कैंची धाम में है |
