Candlestick Pattern Kya Hai? Single Candlestick Pattern 2026
यदि आप ट्रेडिंग में नए हैं और चार्ट देखकर यह समझ नहीं पाते है कि कीमत ऊपर जाएगी या नीचे, तो Candlestick Pattern Pattern Kya Hota Hai? यह सीखना आपके लिए सबसे बुनियादी और शक्तिशाली अवधारणा है।
Candlestick pattern हमें यह समझने में मदद करता है कि market में buyers और sellers के बीच क्या चल रहा है।
👉 यदि आप बिल्कुल शुरुआती हैं और अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रेडिंग क्या होती है, तो पहले यह post अवश्य पढ़ें:
Trading kya hoti hai(Beginners guide)
इस post में हम Candlestick pattern को बिल्कुल शून्य से सरल हिन्दी भाषा में समझेंगे।
Candlestick pattern kya hai
Candlestick एक प्रकार का price chart representation होता है, जो हमें यह बताता है:
– Market कहाँ खुला
– Price कहाँ तक ऊपर गई
– Price कहाँ तक नीचे गई
– Market कहाँ बंद हुआ
Candlestick अलग-अलग timeframe के हिसाब से अलग-अलग बनती है, जैसे:
– 5 मिनट
– 15 मिनट
– 1 घंटा
– 4 घंटे
– 1 दिन
Candlestick की संरचना समझें
हर Candlestick के तीन मुख्य भाग होते हैं:
1️⃣ Body
– Open और close के बीच का अंतर
– Body जितनी बड़ी होगी,buy या sell उतनी ही मज़बूत मानी जाती है
2️⃣ Upper Wick (अपर विक )
– यह दर्शाता है कि price ऊपर गई थी, लेकिन वहाँ टिक नहीं पाई
3️⃣ Lopwer Wick (लोअर विक)
– यह दर्शाता है कि price नीचे गई थी, लेकिन वहाँ से वापस ऊपर आ गई
हरी और लाल Candlestick का अर्थ:
🟢 हरी कैंडलस्टिक (तेज़ी की कैंडल)
– क्लोज़ मूल्य > ओपन मूल्य
– Buyer मज़बूत होते हैं
– Buying का दबाव अधिक होता है
🔴 लाल कैंडलस्टिक (मंदी की कैंडल)
– ओपन मूल्य > क्लोज़ मूल्य
-Seller मज़बूत होते हैं
– Selling का दबाव अधिक होता है
👉 सरल नियम:
हरी candle = buyers जीत रहे हैं
लाल candle = sellers जीत रहे हैं
Candlestick क्या होता है?
जब एक या एक से अधिक Candlestick किसी विशेष आकार या संरचना में बनती हैं, तो वे market की संभावित अगली चाल का संकेत देती हैं, उसे Candlestick pattern कहा जाता है।
Candlestick pattern मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं:
– Single Candlestick Pattern
– Double Candlestick Pattern
– Multiple Candlestick Pattern
इस post में हम Single Candlestick Pattern समझेंगे, जो शुरुआती लोगों के लिए सबसे बेहतर होते हैं।
Note:- “अगर आप भी crypto coins खरीदना चाहते है लेकिन कौनसा coin ख़रीदे इसको लेकर confusion में है तो हमारी यह guide जरुर पढ़ें – 2026 में कौनसा crypto खरीदें
Single Candlestick Pattern Kya Hai:
1. Hammer Candle

Hammer तब बनता है जब:
– Market गिरावट में हो
– नीचे की wick लंबी हो
– Body छोटी हो
– ऊपर की wick बहुत छोटी या न के बराबर हो
अर्थ:
Sellers ने कीमत को नीचे गिराया, लेकिन buyers ने मज़बूती से वापसी की।
👉 Hammer अक्सर downtrend के बाद trend reversal का संकेत देता है।
2. Inverted Hammer

– Body नीचे की ओर होती है
– ऊपर की wick लंबी होती है
– Downtrend के अंत में बनता है
अर्थ:
Buyers ने कीमत को ऊपर ले जाने की कोशिश की है, जिससे ताकत आने के संकेत मिलते हैं।
👉 हमेशा confirmation candle का इंतज़ार करना चाहिए।
3. Doji Pattern

Dozi में:
– Open और close लगभग एक समान होते हैं
– Body बहुत छोटी होती है
अर्थ:
Market में buyer और seller की लड़ाई चल रहीं है, और दोनों की power बराबर हैं।
👉 Dozi के बाद अगली candle से confirmation बहुत ज़रूरी होती है।
4. Shooting Star

– Uptrend के बाद बनती है
– ऊपर की wick लंबी होती है
– Body नीचे की ओर होती है
अर्थ:
Buyers कीमत को ऊपर ले गए, लेकिन Sellers ने उसे वापस नीचे धकेल दिया।
👉 यह मंदी के reversal का संकेत देता है। (मार्केट नीचे आ सकता है)
5. Hanging Man

– संरचना Hammer जैसी होती है
– लेकिन यह uptrend के अंत में बनता है
अर्थ:
Uptrend में कमजोरी आने लगी है, यहाँ से market में selling आ सकती है |
👉 बिना confirmation के trade नहीं लेना चाहिए।
क्या केवल Candlestick से trade करना सही है?
संक्षिप्त उत्तर: ❌ नहीं, candlestick pattern केवल संकेत देता है, गारंटी नहीं।
कैंडलस्टिक का उपयोग हमेशा इन चीज़ों के साथ करें:
– Trend
– Support और Resistances
– Market Structure
– Liquidity
👉 Professionals Trader कैंडलस्टिक को confirmation tool के रूप में उपयोग करते हैं।
शुरुआती लोगों की सामान्य गलतियाँ ❌
– हर hammer candle पर trade लेना
– Trend को नज़रअंदाज़ करना
– Confirmation candle का इंतज़ार न करना
– Stop Loss न लगाना
– केवल candlestick पर निर्भर रहना
Candlestick सीखने के बाद क्या करें?
यदि आप candlestick समझ चुके हैं, तो आपका अगला चरण होना चाहिए:
– Chart Pattern
– Market Structure
– Liquidity
– Smart Money Concept
👉 ये सभी चीज़ें तब बेहतर समझ आती हैं जब पहले यह स्पष्ट हो कि “ट्रेडिंग क्या होती है और ट्रेडिंग कैसे काम करती है।“
निष्कर्ष:
Candlestick Pattern ट्रेडिंग की नींव है।
यदि आप इसे सही संदर्भ में समझ लेते हैं, तो आप:
– Fake signal से बच सकते हैं
– बेहतर entry ले सकते हैं
– Loss कम कर सकते हैं
Disclaimer:
यह वेबसाइट केवल शैक्षणिक (Educational) उद्देश्य के लिए बनाई गई है।
यहाँ दी गई जानकारी किसी भी प्रकार की निवेश या ट्रेडिंग सलाह नहीं है।
हम SEBI पंजीकृत (Registered) निवेश सलाहकार नहीं हैं।
ट्रेडिंग और निवेश में जोखिम होता है, और इसमें पूँजी का नुकसान भी हो सकता है।
कृपया किसी भी प्रकार की ट्रेडिंग या निवेश करने से पहले
स्वयं अध्ययन करें या किसी प्रमाणित वित्तीय सलाहकार से सलाह लें।
इस वेबसाइट की जानकारी के आधार पर होने वाले लाभ या हानि की
जिम्मेदारी हमारी नहीं होगी।
याद रखें:
Candlestick संकेत देती है, निर्णय नहीं।
आने वाली पोस्ट में हम Double Candlestick Pattern को वास्तविक चार्ट उदाहरणों के साथ समझेंगे।
🔥 Next Post
👉 Double Candlestick Pattern (हिन्दी में)
(Bullish Engulfing, Bearish Engulfing, Harami आदि)







