Trading kya hoti hai

Trading kya hoti hai? 2026 में trading कैसे सीखें basic to advance


आज के समय में जब हर कोई ऑनलाइन पैसा कमाने के तरीके ढूंढ रहा है,
तब सबसे ज़्यादा पूछा जाने वाला सवाल है — ” Trading kya hoti hai “।
लेकिन सच्चाई यह है कि-
बहुत से लोग बिना समझे Trading शुरू कर देते हैं, loss होता है और फिर कहते हैं कि-
👉 “Trading तो जुआ है” ❌
इस पोस्ट में हम Trading को बिल्कुल Basic से Advance लेवल तक,
वो भी 2026 के अनुसार, आसान हिंदी में समझेंगे।

1. Trading kya hoti hai?

Trading का मतलब होता है —
👉 किसी चीज़ को कम दाम में खरीदना और
👉 ज़्यादा दाम में बेचना, ताकि मुनाफ़ा हो।
Trading आमतौर पर इन मार्केट में होती है:
– शेयर मार्केट
– क्रिप्टो मार्केट
– फॉरेक्स मार्केट

📌 आसान उदाहरण

अगर आपने कोई शेयर ₹100 में खरीदा
और उसे ₹120 में बेच दिया,
तो ₹20 आपका profit कहलाएगा।

 

📊 Trading और Investment में अंतर

📌 Trading

– कम समय के लिए
– रोज़/हफ्ते में सौदा
– तेज़ प्रॉफिट/लॉस
– टेक्निकल एनालिसिस

📌 Investment

– लंबे समय के लिए
– सालों तक होल्ड
– धीरे-धीरे ग्रोथ
– फंडामेंटल एनालिसिस

📈 Trading के प्रकार (2026 के अनुसार)


1️⃣ शेयर मार्केट Trading
– इसमें कंपनियों के शेयर पर ट्रेड की जाती है (ख़रीदे व बेचे )
– यह भारत में सबसे ज़्यादा लोकप्रिय Trading है।

2️⃣ क्रिप्टोTrading
– इसमें Bitcoin, Ethereum जैसे डिजिटल कॉइन की Trading होती है।
– रिस्क ज़्यादा होता है, लेकिन रिटर्न भी ज़्यादा हो सकता है।

3️⃣ फॉरेक्स Trading
– इसमें करेंसी पेयर (जैसे USD/INR) की Trading की जाती है।
– यह मार्केट 24 घंटे खुला रहता है।

⏱️ समय के आधार पर Trading
🔹 स्कैल्पिंग
– 1 से 5 मिनट की ट्रेड
– बहुत तेज़ decision चाहिए

🔹 इंट्राडे Trading
– एक ही दिन में खरीद और बिक्री
– शुरुआती लोगों के लिए आम तरीका

🔹 स्विंग Trading
– 2 दिन से 2 हफ्ते तक
– कम स्ट्रेस, beginners के लिए बेहतर

📉 Chart और Candlestick क्या होती है?

Trading में चार्ट सबसे ज़रूरी चीज़ होती है,
क्योंकि चार्ट ही हमें बताता है कि
मार्केट ऊपर जाएगी या नीचे।
कैंडलस्टिक चार्ट सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किया जाता है,
क्योंकि इसमें:
– Open price
– Close price
– High
– Low
चारों चीज़ साफ़ दिखती हैं।

Trading kya hoti hai - Candlestick chart ka example hindi me

🧠 Advance Trading Concept (Beginner Friendly)

जब बेसिक समझ आ जाए, तब ये कॉन्सेप्ट सीखना ज़रूरी है:
✅ मार्केट स्ट्रक्चर
– ट्रेंड अप है या डाउन
– Higher High और Higher Low

✅ लिक्विडिटी
– जहां ज़्यादा लोगों का स्टॉप लॉस होता है
– वही मार्केट का टारगेट बनता है

✅ CHoCH और BOS
– ट्रेंड बदलने की पहचान
– सही एंट्री के लिए ज़रूरी

✅ रिस्क मैनेजमेंट
– एक ट्रेड में 1–2% से ज़्यादा रिस्क नहीं
– बिना रिस्क मैनेजमेंट ट्रेडिंग संभव नहीं

❌ नए ट्रेडर्स की आम गलतियां
– बिना स्टॉप लॉस ट्रेड लेना
– ज़्यादा लालच करना
– हर दिन नई स्ट्रेटेजी बदलना
– इमोशन में आकर ट्रेड करना

✅ 2026 में Trading सीखने का सही तरीका

1️⃣ पहले पूरा बेसिक सीखो
2️⃣ डेमो अकाउंट पर प्रैक्टिस करो
3️⃣ एक ही स्ट्रेटेजी फॉलो करो
4️⃣ Trading जर्नल बनाओ
5️⃣ धैर्य और अनुशासन रखो

Note:- “अगर आप बिल्कुल beginner है और crypto market crash क्यों होता है, इसके बारे में जानना चाहते है तो हमारी यह post पढ़ें – Crypto Market Crash 2026

🏁 निष्कर्ष (Conclusion)
Trading कोई जल्दी पैसे वाले व अमीर बनने का तरीका नहीं है,
बल्कि यह एक स्किल-आधारित प्रोफेशन है।
अगर आप सही तरीके से सीखते हैं,
रिस्क कंट्रोल रखते हैं
और धैर्य से काम लेते हैं,
तो Trading आपके लिए एक अच्छा करियर बन सकती है।

अगर इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपका सवाल -” Trading kya hoti hai ” clear हो गया है तो पोस्ट को शेयर अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें social media पर भी follow कर लें 

Disclaimer – हम SEBI registerd adviser नहीं है और यह जानकारी केवल learning purpose के लिए है, अगर इससे आपको कोई भी नुकसान होता है तो हम उसके जिम्मेदार नहीं है कृपया जोखिम लेने से पहले ट्रेडिंग को सीखे.. धन्यवाद 

🔗 अगला आर्टिकल 
Candlestick patterns क्या होते है – Basic to Advance Guide 2026 हिंदी में 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *